फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीज ने व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के कोविड अस्पताल में भले ही मरीजों को बेहतर व्यवस्थाएं मुहैया कराने के दावे किए जा रहे हों लेकिन लोगों द्वारा अव्यवस्थाओं को सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित महिला मरीज ने इस संबंध में एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें मरीजों को पर्याप्त नाश्ता, खाना व पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला की महिला चार अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को कोविड अस्पताल एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया था। तब से महिला एल-2 में भर्ती है।
सोमवार को महिला ने एल-2 अस्पताल का एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। जिसमें बताया कि अस्पताल में नाश्ता नाम मात्र दिया जा रहा है। नाश्ते में दस चना व थोड़ी प्याज दी जा रही है। चाय भी ठंडी दी जा रही है, इसमें दूध कम मात्रा में डाला जा रहा है। खाना समय पर नहीं दिया जा रहा है। दो बजे मरीजों को खाना दिया जा रहा है। इससे मरीज भूख से परेशान रहते हैं। 24 घंटे में पीने का एक बोतल पानी ही दिया जा रहा जबकि यह पानी मात्र चार घंटे से ही चल रहा है। यहां पर दो शौचालय बने हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बताया है कि मरीज द्वारा दलिया मांगने पर कहा जा रहा है कि घर से मंगा लो, या सामान दे रहे हैं यहीं पर बना लिया जाए। किसी प्रकार की शिकायत करने पर अस्पताल में तैनात कर्मियों द्वारा झांसी रेफर करने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि वह खाना नहीं खाएगी।
---
चिकित्सक व स्टाफ न आने का लगाया आरोप
वायरल वीडियो में महिला ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के दौरान संक्रमित मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं ली जा रही है। जानकारी तो दूर दर्द से परेशान मरीजों को दवा तक नहीं मिल रही है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
कोविड अस्पताल एल-2 में अव्यवस्थाएं होने की जानकारी हुई है। जिस पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें