फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करोड़ों रुपये लेकर सोना नहीं देने का आरोप, राजकोट के दो कारोबारियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। करोड़ों रुपये का भुगतान करने के बावजूद सोना नहीं देने के आरोप में गुजरात के राजकोट स्थित दो थोक सराफा कारोबारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ज्वेलरी कारोबारी ने दोनों व्यापारियों पर बकाया सोना हड़पने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद स्थित ग्राम अस्तरा निवासी एवं वर्तमान में जैन कॉलोनी, ललितपुर में रह रहे देवाशीष ने क्षेत्राधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह राजकोट से सोना मंगाकर आभूषण तैयार कर ललितपुर, झांसी, उरई, लखनऊ और कानपुर सहित विभिन्न शहरों में आपूर्ति करते हैं। तहरीर के अनुसार उन्होंने राजकोट के सौनी बाजार स्थित जेके संस के संचालक लखन सेठ से करीब 15 किलोग्राम सोना खरीदा था। इसमें 3.800 किलोग्राम सोना अभी तक बकाया है। आरोप है कि उन्होंने पूरी धनराशि ऑनलाइन भुगतान कर दी थी, लेकिन संबंधित व्यापारी ने शेष सोना नहीं दिया। कारोबारी का दावा है कि उसके पास 11.20 करोड़ रुपये के भुगतान से संबंधित बैंक रिकॉर्ड मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार उन्होंने दीप ट्रेडिंग, राजकोट के संचालक से 2.830 किलोग्राम सोना लेना शेष बताया है। आरोप है कि इस सौदे के लिए भी करीब 7.09 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया गया, लेकिन बकाया सोना उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों कारोबारी बकाया सोना बेईमानी से हड़पना चाहते हैं। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजकोट के दो थोक सर्राफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें