फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि वितरण में मनमानी का आरोप

Fri, 19 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। ग्राम प्यासा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल पर राहत राशि वितरण करने में मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषी के खिलाफ जांच कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को एसडीएम मडावरा सुरेश कुमार पाल को ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम मानिकपुर निवासी किसानों की कुछ जमीन ग्राम प्यासा में है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि लेखपाल ने उन किसानों को ग्राम प्यासा का निवासी दिखाकर लगभग आधा सैकड़ा किसानों के नाम राहत राशि के चेक बना दिए गए और और उन्हीं किसानों के ग्राम मानिकपुर गांव में भी चेक बना दिए गए। जबकि, नियमानुसार किसान का जहां का निवासी होता है, उसी गांव से कुल जमीन को जोडकर राहत राशि का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्यासा के मूल निवासी किसान राहत राशि के लाभ से वंचित हैं और कुछ किसानों को दोहरा लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
इस मौके पर जगदीश पटेल, सहदेव, सुरेश, मर्दन, ओमप्रकाश, उत्तम सिंह, मनीष, जगभान, प्यारे लाल, लक्ष्मण, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें