फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खस्ताहाल बिरधा-जाखलौन मार्ग से आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। कस्बा से जाखलौन स्टेशन को जोड़ने वाला मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। मार्ग में गड्ढों से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन का निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं की जा रही है।
ब्लॉक मुख्यालय के मस्जिद तिराहे से जाखलौन के लिए जाने वाला मार्ग बछलापुर के पास गड्ढों से पूरी तरह से छलनी हो गया है। इस मार्ग में विकास खंड कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सरकारी कृषि बीज गोदाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किसान इंटर कॉलेज आदि के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में लोगों को इस रास्ते से यात्रा करने में परेशानी होती है। छात्र-छात्राएं समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं मरीजों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

000
फोटो-7

खस्ताहाल बछलापुर रोड पर गड्ढे होने से आए दिन लोग बाइक से गिरकर चोटिल हो रहे है। इस सड़क की मरम्मत कराई जाए।-प्रहलाद सिंह
000000000
फोटो-8

जाखलौन स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत नहीं होने से पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है जिस कारण राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है।-तुलसीदास कुशवाहा,निवासी बछलापुर
विज्ञापन

00000000

बिरधा से जाखलौन को जोड़ने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त करने की टेंडर प्रक्रिया में जोड़ दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य कराया जाएगा।- अखिलेश कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें