फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राहगीरों को खली बसों की कमी, नहीं बढ़ाए फेरे

Thu, 13 Mar 2025 11:43 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में होली पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे नहीं बढ़ाए गए। इससे बृहस्पतिवार को बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को बसों की कमी खली। अधिक देर इंतजार के बाद बस मिली। इससे समय से पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

रंगों के पर्व पर होली सभी लोग अपने घर पर मित्र व परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। इसके लिए पर्व को लेकर लोग घरों की ओर जा रहे हैं। इससे बस स्टैंड पर खासी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा बसों के फेरे नहीं बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को बसों की कमी से यात्रा करने में असुविधा हो रही है। इसमें सीमित बसें ही प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए जा रही हैं।
इससे कई बसों को बदलकर जाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अपने घरों के लिए जाने के लिए यात्री बस स्टैंड पर आए, जहां पर बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बस मिलने पर वह तुरंत ही भर गई। भरी हुई बस से सफर करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। साथ ही समय से नहीं पहुंच सके। कारण निजी बस होने से मनमाने समय पर संचालन किया गया। वहीं तेज धूप होने से यात्री बस स्टैंड पर दुकानों व प्रतीक्षालय में बैठे नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें