फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मानकविहीन सड़क बनाने का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 13 Mar 2025 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजरौठा/तालबेहट। शासन और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए भारी भरकम बजट खर्च कर रही है लेकिन इन कार्यों को क्रियांवयन कराने वाले अपने स्वार्थ की खातिर नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला तालबेहट से जखौरा मार्ग पर ग्राम सभा बिजरौठा में देखने को मिल रहा है। जहां सड़क पर बिना पानी और रोलर के मिट्टी डाल कर सड़क का समतलीकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है ।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे डलवाई जा रही यह मिट्टी भी किनारे से ही जेसीबी मशीन लगा कर उठाई जा रही है। इससे कई स्थानों पर सड़क के किनारे खाई बन गई है।
विज्ञापन

जिससे रात में कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा इस मिट्टी पर जल छिड़काव और रोलर न चलने के कारण पूरी मिट्टी सड़क पर फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सही तरीके से काम कराने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें