फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चेहल्लुम का जुलूस निकालने को कमेटी ने तय की जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चेहल्लुम का जुलूस चार अगस्त को निकालने को लेकर ताजिया कमेटी की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई और इसके लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।
चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से निकालने के लिए रविवार को नगर की सभी ताजियादारों की बैठक मोहल्ला नदीपुरा स्थित कयामगाह में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम का मुख्य जुलूस चार अगस्त को शाम पांच बजे मोहल्ला गोविंद नगर से शुरू होगा। यह जुलूस नदीपुरा इमामचौक से होते हुए आजाद चौक के रास्ते घंटाघर पहुंचेगा।
विज्ञापन

वहीं तय व्यवस्था के अनुसार, मोहल्ला बड़ापुरा, कसाब मंडी और घुसयाना के ताजियादार भी अपने-अपने मुकाम से ताजिया उठाकर शाम को घंटाघर पहुंचेंगे। घंटाघर पर सभी ताजिए एकत्र होने के बाद, रात्रि 10 बजे विशाल जुलूस के रूप में सावरकर चौक होते हुए कर्बला के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां परंपरा के अनुसार आगे की रसूमात अदा की जाएगी। बैठक में रजिस्टर्ड नगर ताजिया कमेटी के सदर रफीक अली, सचिव जावेद किरमानी, नगर ताजिया कमेटी के नायब सदर रज्जब अली शाह, शरीफ अली, शेख नूरी, मो. कलीम, पप्पू कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें