फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रायपुर गांव में फिर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। जखौरा क्षेत्र के ग्राम रायपुर के पास जखौरा स्टेशन रोड पर शनिवार को तेंदुआ दिखने का दावा किया गया। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। इससे किसानों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जखौरा स्टेशन रोड पर ग्राम रायपुर में स्थित गैस प्लांट के पास शनिवार को कुछ लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ सड़क किनारे दिखाई दिया है। किसी ने इसका एक वीडियो भी बना लिया और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के किसानों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने सतर्कता बरतते हुए अकेले खेतों में जाने से परहेज किया। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें