फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया सोजना थाना का निरीक्षण

विज्ञापन
कोतवाली का औचक निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, डीएम अन्नावि दिनेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने रविवार को सौजना थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और महिला हेल्प डेस्क व अन्य पटलों की कार्यप्रणाली परखी।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में मंडलायुक्त के साथ डीएम व पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस व प्रशासनिक अमला सौजना थाने में पहुंचा, जहां मंडलायुक्त ने कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के संबंध और शिकायतों के प्रकारों की जानकारी ली। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की सुनवाई करते हुए तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई अपनाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में अपराध रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर और महिला संबंधी शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने रजिस्टरों के रिकॉर्ड को संभालकर रखते हुए सुसज्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां सभी को साफ-सफाई रखने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें