फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को आत्महत्या के उकसाया

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक विवाहिता की जहर सेवन से मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। उसकी शिकायत पर तालबेहट पुलिस ने मृतका के सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज की खातिर प्रताड़ित करने व दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर निवासी प्रतिपाल पुत्र हरचरन विश्वकर्मा की पत्नी नीतू (26) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद गांव पहुंचे मृतका के भाई मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाना चिनौर अंतर्गत ग्राम भौंरी निवासी कल्याण पुत्र द्वारिका ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन नीतू का विवाह चार वर्ष पूर्व हिंदू रीतिरिवाज से प्रतिपाल निवासी ग्राम रामपुर के साथ हुआ था। उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन उसकी बहन को परेशान कर मारपीट करते थे। पति आए दिन बहन के साथ मारपीट कर अतिरिक्त धन की मांग करता था।
शनिवार की सुबह उसे ग्राम रामपुर के कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन नीतू की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने पति प्रतिपाल, ससुर हरचन व सास के खिलाफ दहेज के लिण् प्रताड़ित करने, दहेज की खातिर हत्या करने और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें