फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अजितनाथ जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में अष्टान्हिका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। यह अनुष्ठान विकौशल सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनुष्ठान के पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद ध्वजारोहण हुआ। ध्वजारोहण श्रीनिवास-वंदना, अंकुर-संगीता और अंकुश-एकता कठेरिया ने किया। भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा भी संपन्न हुई। मुनि विकौशल सागर महाराज ने मंगल प्रवचन दिया। 22 नवंबर को गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज का 35वां आचार्य पदारोहण दिवस है। इसी दिन मुनि विकौशल सागर महाराज का 12वां गुरुकर मुनि दीक्षा दिवस व पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी होगा। विधान का समापन 25 नवंबर को भव्य महायज्ञ के साथ होगा। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन मोदी, वीरेंद्र डोंगरिया व संयोजिका रश्मि मलैया आयोजन में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें