फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कॉलेज के छात्रों का हंगामा, बीएड के प्रैक्टिकल में रुपये लेेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों ने कहा रुपये न देने पर प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित करने की कही गई बात
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक कॉलेज के बीएड छात्र ने शुक्रवार को प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर 1500 रुपये लेने के आरोप में सड़क पर उतरकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
जिले में संचालित एक डिग्री कॉलेज के बीएड के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को होनी थी। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने शहर के पीएन इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया था। सुबह सभी परीक्षार्थी पीएन इंटर कॉलेज में अपना प्रैक्टिकल देने के लिए पहुंच गए थे। यहां स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रैक्टिकल के नाम पर 1500 रुपये लिए जाने लगे। आरोप है कि उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र रुपये नहीं देगा, उसे स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा और परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। कुछ छात्रों ने रुपये जमाकर दिए थे। इसी बीच कुछ छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बीएड प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर 1500 रुपये की वसूली कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को मौके से पकड़ा और कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां छात्र भी पहुंच गए। छात्रों ने एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को संबोधित दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह सभी छात्र-छात्राएं एक निजी डिग्री कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रहे है। प्रैक्टिकल के नाम पर प्रति छात्र 1500 रुपये की मांग की गई। रुपये न देने वाले छात्र को परीक्षा से वंचित रखने की बात कही जा रही है। पत्र पर स्वाति अहिरवार, निक्की गुप्ता, अंजलि गंगेले, मुस्कान पाठक, अदिति शर्मा, शिवांगी सोनी सहित अन्य छात्रों के हस्ताक्षर हैं। वहीं, इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि छात्रों के आरोपों को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य होंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से रुपया लेने की सूचना पर विद्यालय पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष
बीएड के छात्रों द्वारा प्रैक्टिकल के नाम पर कॉलेज प्रबंधन पर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन भी पीएन इंटर कॉलेज पहुंचीं। उन्हाेंने छात्रों की शिकायत को सुना और उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें