फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की कसौटी पर खरे नहीं मिले कई जवान

Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। डीजीपी के निर्देश पर सीओ कुंवर बहादुर सिंह ने शनिवार को कोतवाली और जखौरा तथा शुक्रवार को रात में थाना बार में पदस्थ स्टॉप की एक कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के विभागीय ज्ञान का भी परीक्षण किया, जिसमें कई उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतरें।
विज्ञापन



शनिवार को कोतवाली में आयोजित कार्यशाला में सबसे पहले सीओ ने जवानों को डीजीपी द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारा आप का काम काफी जोखिम भरा है। इस कार्य में हमें काफी सावधानी बरतनी होती है। कभी कभी मामूली भूल के कारण हमारे साथियों को अपने प्राण गवाने पड़ते है। ऐसी स्थिति में हमें शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए, जिससे हमें संकट के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

सीओ ने तलाशी, वाहन चेकिंग, दबिश, नाकाबंदी आदि के दौरान पुलिस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोतवाली में पदस्थ स्टाफ से शस्त्र एवं कई उपकरणों के बारे में जानकारी ली। जिस पर कुछ न तो सही जवाब दिया और कुछ बगलें झांकते मिलें।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी मिश्रा, रफल सिंह सहित कोतवाली में तैनात समस्त मुंशी, दीवान एवं सिपाही, होमगार्ड मौजूद रहें। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह थाना जखौरा में तैनात सभी स्टाफ को आयोजित कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष विजय सिंह सहित बांसी चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। जबकि शुक्रवार की रात में थाना बार में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है।



बॉक्स में
आज पूराकलां में आयोजित होगी कार्यशाला
तालबेहट (ललितपुर)। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे थाना पूराकलां में भी एक कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें समस्त पुलिस स्टाफ को जानकारियां दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें