फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू मिले गेहूं की खरीद में क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी गेहूं की खरीद में बालू मिक्स होने के मामले में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने खरीदार को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि जब एफसीआई ने गेहूं को रिजेक्ट कर दिया तो फिर कोई मामला नहीं बनता है। लेकिन, क्लीनचिट से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

एफसीआई ने परखी लगाकर गेहूं में बालू पकड़ी थी। इस मामले में जानकारी करने पर पता चला था कि एक हजार बोरी गेहूं संबंधित खरीद केंद्र से आया था। इस पर एफसीआई के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर बृजेश कुमार ने सभी एक हजार बोरियों में भरे गेहूं को रिजेक्ट कर दिया था। इस मामले की एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में विधिक राय ली गई है। चूंकि एफसीआई ने माल रिजेक्ट कर दिया था, इसलिए अब कोई मामला नहीं बनता है।
लेकिन, अभी भी कई सवाल बने हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि एफसीआई के गोदाम तक बालू मिक्स गेहूं कैसे पहुंचा। गेहूूं खरीद केंद्र पर किस की मिलीभगत से मिलावटी गेहूं खरीदा गया। या तो किसान का बालू मिक्स गेहूं खरीदा गया या फिर बालू मिक्स करके एफसीआई के गोदाम तक पहुंचाया गया। नियमत: यदि सेंटर पर घटिया गेहूं खरीदा गया तो सेंटर प्रभारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

-----------------
अमरपुर मंडी में एक गेहूं खरीद केंद्र से दो दिन पहले आए गेहूं में भारी मात्रा में बालू मिलाकर खरीद का प्रकरण सामने आया था। इसकी एसडीएम से जांच कराई गई है, जिसमें बालूू मिला गेहूं पहले ही रिजेक्ट करने की बात सामने आई है। एसडीएम की जांच के बाद उक्त प्रकरण में विधिक रुप से कोई कार्रवाई नहीं बनती है।
विज्ञापन

- योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें