ललितपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के लिए नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत नालियों एवं सड़कों की सफाई की गई।
रोस्टर के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को वार्ड नंबर चार गांधीनगर एवं वार्ड नंबर 22 नदीपुरा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार व जितेंद्र स्वरूप तिवारी के नेतृत्व में नालियों, गलियों एवं खाली प्लॉटों की सफाई कराई गई। इसके उपरांत पालिका में उपलब्ध लोडर एवं ट्रैक्टर के माध्यम से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया।
नगर में स्थित आईसोलेशन वार्ड/ शेल्टर होम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की गई एवं कीटनाशक दवा का छिडकाव किया गया। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार गल्ला मंडी समिति के संपूर्ण परिसर को सेनेटाइज करते हुए आपूर्ति में लगे वाहनों को भी सैनेटाइज किया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के पति घनश्याम साहू, अधिशासी अधिकारी डा संजय कुमार मिश्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जितेंद्र स्वरूप तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, अमित पाराशर, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पंकज कुमार, जितेंद्र चन्देल, संजय कुमार हैड स्वास्थ्य नायक, अमित कुमार, अजय कुमार, पर्यवेक्षक शमीम खान, स्वास्थ्य नायक शराफत, प्रिंयक कुमार आदि उपस्थित रहे।