फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कीटनाशक के सेवन से कक्षा तीन के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कीटनाशक दवा के सेवन से थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी कक्षा तीन के छात्र दस वर्षीय अभय प्रताप सिंह की मौत हो गई। घर के अंदर कमरे में वह मृतावस्था में पड़ा मिला। पास में ही गिलास और कटोरी सहित कीटनाशक की शीशियां रखी थी। परिजनों ने धोखे से कीटनाशक दवा का सेवन करने से उसकी मौत होने की बात कही।
मृतक के चाचा जयदेव सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अभय प्रताप कक्षा तीन में गांव के ही सरकारी विद्यालय में पढ़ता था। मंगलवार को अभय अपनी चाची पुष्पा और दादी गोमती के साथ घर पर था। शाम करीब चार-साढ़े चार बजे जब पुष्पा खेत से लौटकर घर आई। ताला खोलकर अंदर गई। यहां उसे खाना बनाने वाले कमरे का दरवाजा खुला दिखाई दिया। यहां उसने देखा कि जमीन पर अभय प्रताप सिंह अचेतावस्था में पड़ा था। यह देखकर घबराई पुष्पा पास में रहने वाली अपनी चचेरी सास हरकुंवर और देवर कृष्णप्रताप के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद तीनों कमरे में पहुंचे तो देखा कि अभय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। अभय प्रताप के पास ही एक बक्से के पास कुर्सी रखी थी। जिस पर कांच की कटोरी रखी थी, जिसमें उड़द की फसल में छिटकने वाली कीटनाशक रखी थी। इसके साथ अभय प्रताप के पास ही एक गिलास रखा था, जिसमें कुछ मात्रा में कीटनाशक थी। वहीं पास में ही कीटनाशक दवा की शीशियां भी रखी थी। चाचा जयदेव ने आशंका जताई कि अभय पांच-छह फीट की ऊंचाई पर रखी कीटनाशक को कुर्सी पर चढ़कर उठाया और धोखे में पेय पदार्थ समझकर गिलास में डालकर पी ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां के जाने के बाद दादी कर रही थी पालन पोषण
अभय प्रताप की मां जब वह छोटा था तो उसे छोड़कर चली गई थी। अभय का पालन पोषण उसकी दादी गोमती कर रही थी। जबकि पिता पारीक्षत हरियाणा के करनाल में मजदूरी करता था। जैसे ही पारीक्षत को अभय प्रताप की मौत होने की जानकारी मिली तो वह वहां से घर के लिए रवाना हुआ। बुधवार को वह घर पहुंच गया था। पिता पारीक्षत ने भी कीटनाशक दवा को पेय पदार्थ समझकर पीने से अभय प्रताप की मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें