फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे किनारे स्थित ढाबे में अनियंत्रित ट्रक घुसा, सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की देर रात को गोविंद सागर बांध के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर भूपेंद्र राजा और राजा वीर सिंह के ढाबों को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर घुस गया। जिससे दोनों ढाबे क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन गनीमत रही कि यहां सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। ट्रक झांसी से सागर की ओर जा रहा था और उसमें आलू के बोरे लदे थे। पीड़ित ढाबा संचालक भूपेंद्र राजा व वीर सिंह ने बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होकर उनके ढाबों के अंदर घुसने से उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित ढाबा संचालकों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें