फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में डीएपी भरपूर होने का दावा... फिर भी किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाइट स्थित दुकान पर खाद के लिए कतार में खड़े हैं किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में अफसर भले ही पर्याप्त खाद का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को अभी से खाद के लिए दुकान पर कतार में लगना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से फसल प्रभावित होगी। ऐसे में समय से पहले ही खाद का इंतजाम कर रहे हैं।
जिले में रबी फसलों की बुआई अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से शुरू हो जाती है। किसान पहले चना व मटर और बाद में गेहूं व अन्य फसलों की बुआई करते हैं। अतिवृष्टि के चलते नष्ट हुई खरीफ की फसल के बाद परेशान किसानों को खाद खरीदने में पसीना छूट रहा है। बृहस्पतिवार को इलाइट क्षेत्र में एक दुकान पर किसानों की कतार खाद लेने के लिए लगी नजर आई। खाद को लेकर किसानों की चिंता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कई किसान तो खाना तक साथ ला रहे हैं। यहीं नहीं लंबी कतार होने से कई किसान तो थकने पर जमीन पर बैठकर बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि बुधवार को किसान दिवस पर किसान नेताओं ने खुले बाजार में 400 से 500 रुपये महंगी बिक रही खाद को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। डीएम के आश्वासन पर किसान शांत हो गए लेकिन खाद को लेकर लग रही दुकानों पर कतार से यह साफ दिख रहा है कि किसान किस तरह से खाद के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

खाद के लिए कतारों में लगना पड़ रहा है। सोसाइटी समेत सभी दुकानों पर उपलब्ध कराया जाए। -सेवाराम अहिरवार
-

रबी की फसल बुआई को देरी न हो, इसके लिए खाद ले रहे हैं। इसके लिए अधिक परेशान होना पड़ रहा है। -धीरज सिंह लोधी

वर्तमान में सात हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद उपलब्ध हैं, इसमें पांच हजार सोसाइटी में है, दो हजार दुकानों पर उपलब्ध है। डिमांड की गई है। बुआई तक उपलब्ध हो जाएगी। एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसान उसका उपयोग करें।- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें