फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा : नगर की 20 हजार आबादी को गर्मियों में नहीं होगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई टंकी से कराई जाएगी जलापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के चार मोहल्लों की 20 हजार की आबादी को गर्मियों में पेयजल संकट नहीं होगा। आजादपुरा के मोहल्ला लेड़ियापुरा में 1.62 करोड़ से निर्माणाधीन 1350 एमएलडी की टंकी का निर्माण कार्य 70 फीसदी हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्च माह के अंत तक टंकी बनकर तैयार हो जाएगी। अप्रैल माह में पेयजल सप्लाई शुरू होगी। इससे सिविललाइन, आजादपुरा, गांधीनगर, नईबस्ती क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की जाएगी। नगर पालिका के मोहल्ला सिविल लाइन, गांधीनगर, नई बस्ती व आजादपुरा क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाती है। यहां पर निर्मित दो टंकी में एक टंकी जर्जर हो गई थी। ऐसे में एक ही टंकी से पानी की सप्लाई की जा रही थी। इससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। वहीं कई जगह लाइन जर्जर व ऊंचाई होने के कारण पानी नहीं पहुंच रहा था। गर्मियों में हालत और भी बदतर हो जाता है।
विज्ञापन

जल निगम ने अमृत योजना 2.0 में शामिल किया है। इसके चलते पेयजल आपूर्ति वंचित क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। वहीं, 1.62 करोड़ से पुरानी जर्जर टंकी के बदले 1350 एमएलडी की नई टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें टंकी का छत डलना शेष रह गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 70 फीसदी टंकी का कार्य किया जा चुका है। मार्च के अंतिम सप्ताह में टंकी बनकर तैयार हो जाएगी। अप्रैल माह में सप्लाई शुरू की जाएगी। इससे चारों मोहल्ला में पेयजल संकट दूर हो जाएगा। लोगों को हैंडपंप व अन्य संसाधनों के सहारे नहीं रहना होगा।
विज्ञापन

-
लेड़ियापुरा में पानी की टंकी का निर्माण कार्य 70 फीसदी हो गया है। इसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। अप्रैल माह में नई टंकी से सप्लाई शुरू की जाएगी।
- अविनाश मिश्रा, सहायक अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें