विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट : गत चैंपियन चीरा हुई टूर्नामेंट से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए दो मैचों में ललितपुर इलेवन और आरसीबी की टीम विजयी हुई।
पहला मैच ललितपुर इलेवन व राज क्रिकेट क्लब चीरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते राज क्रिकेट क्लब चीरा ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 112 रन का लक्ष्य रखा। तो वहीं ललितपुर इलेवन ने 11 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल की और पिछले चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दूसरा मैच रॉयल चैलेंज बुंदेलखंड व सिरसी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसी इलेवन ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन बनाए। तो वहीं रॉयल चैलेंज बुंदेलखंड ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नाज अहमद और विवेक यादव को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शील्ड व नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस दौरान दीपेश राय, अभिषेक सोनी, दीपक चौरसिया, धर्मेंद्र राजा, दीपक राठौर, मोहन पेंटर, सौरभ नायक, अनुराग कंचन, विनोद पाठक, सभासद धर्मवीर कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स में
आज होगी महिला क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला
टूर्नामेंट में साक्षी बुंदेला के नेतृत्व में ललितपुर क्रिकेट एकेडमी और क्रिस्टी राजा के नेतृत्व में निशि क्रिकेट एकेडमी का मैच सुबह 10 बजे से होगा। आयोजक श्रीकांत कुशवाहा ने बताया कि मैच का उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है ताकि ऐसी प्रतिभाएं निखर के सामने आये, जो राष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम रोशन करें।