फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, शहर की बिगड़ी सड़कें

विज्ञापन
बिदुआ कॉलोनी में सड़क से बहता नाली का पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्री मानसून की बरसात ने रविवार को मौसम खुशनुमा बना दिया। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, शहर की सड़कों की दुर्दशा सामने आ गई। बिदुआ कॉलोनी की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। कमोवेश यही स्थिति सिद्दन रोड की रही।
विज्ञापन

मानसून की तारीख नजदीक आती जा रही है। इसके बाद भी नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी व आरईएस अपनी सड़कों को दुरूस्त नहीं कर पाए हैं। प्री मानसून बारिश से सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे हैं। शनिवार की रात्रि और रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विदुआ कॉलोनी में कई स्थानों पर गड्ढे बारिश के पानी लबालब हो गए। यही नहीं, कई नालियां भी उफना गईं।
उधर, सिद्दन रोड का डामर कई स्थानों पर उखड़ गया है। इस कारण सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसी सड़क से चांदमारी, सिद्दनपुरा की नई बस्ती व नेहरू नगर के निवासियों का आना-जाना रहता है। रविवार को जब यहां के लोग बाजार की ओर निकले तो उन्हें आने-जाने में असुविधा हुई। हालांकि, बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से शहरवासी गर्मी से परेशान थे। सुबह नौ बजे से ही भगवान भास्कर अपने तेवर दिखाने लगते हैं। इस वजह से कूलर ने ठंडक देना बंद कर दिया था। रविवार की बारिश से लोग शहर की सड़कों पर खुशनुमा माहौल में टहलते रहे।
विज्ञापन

----------
जहां-जहां सड़कों पर जलभराव होता है, उन स्थानों को चिह्नित करते हुए सीसी रोड के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद को लिखित पत्र दे दिया है। इसका एस्टीमेट तैयार होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- भारत भूषण चौरसिया (भीम)
सभासद, वार्ड नंबर नौ, सिविल लाइन प्रथम
----
विदुआ कॉलोनी में निर्माण का टेंडर हो चुका है। सड़क पर शीघ्र ही काम लगने वाला है। इसके अलावा जहां भी जल भराव होगा, वहां पानी की निकासी कराई जाएगी, साथ ही समतलीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

दिआ कॉलोनी में बीच सड़क पर गड्ढे में जलभराव- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें