फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तिरंगा यात्रा में उमड़े शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा गैर-सरकारी संस्थाएं, समाज सेवी, संतों ने प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के अपूर्व शौर्य और आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के साथ लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। यह यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, कोतवाली, कंपनी बाग, तहसील तिराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, अटा मंदिर, कारसदेव मंदिर, नामदेव मंदिर होकर वापस तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में चिकित्सक, अभियंता, अधिवक्ता, लेखक, कवि, किसान आदि शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने बिल्कुल सटीक निशाना लगा कर आतंकवादियों को उनके स्थान तक पहुंचा दिया। उन्होंने इस ऑपरेशन को भारत के लिए गौरव का पल बताया।
इस दौरान जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला महेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार यादव, महंत तुवन सरकार रामलखन दास, महंत चंदीमंदिर चंद्रेश्वर गिरि महाराज, मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, निखिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें