फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनी में जन्म लेकर प्रभु यीशु ने दिया था पशुओं से प्रेम का संदेश

विज्ञापन
कचहरी परिसर में मतदान की अपील करते प्रत्याशी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। क्रिसमस की तैयारियों को लेकर चर्च में साफ-सफाई और रंग रोगन चल रहा है। सजावट भी की जा रही है। क्रिसमस ट्री को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। इस दौरान ईसीआई चर्च के प्रीस्ट ने बताया कि चरनी में जन्म लेकर प्रभु यीशु ने प्रेम का संदेश दिया था।
विज्ञापन

ईसीआई चर्च के पादरी किशोर मैथ्यूज ने बताया कि मसीही समुदाय का यह सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस पूरे विश्व में एक साथ मनाया जाता है। बताया कि चरनी में प्रभु यीशु के चरनी में जन्म लेने का उद्देश्य यह भी रहा कि समाज का सबसे गरीब तबका भी उन तक पहुंच सके और उनका प्रेम पा सके। कहा कि पूर्व के वर्षों मे यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन इस वर्ष कोविड की वजह से शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। इस वर्ष केवल दो दिन का कार्यक्रम रहेगा। 24 दिसंबर की शाम क्रिसमस ट्री सजाए जाएंगे। चर्च की सजावट की जा रही है। दूसरे दिन 25 दिसंबर को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हाल में प्रार्थना सभा होगी। चर्च में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक होगा कि वह मास्क पहनकर तथा सैनिटाइजर साथ में लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें