तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए तीन मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैचे खेले गए। इसमें चौकाबाग क्लब, चीरा क्लब व स्पप्निल क्लब की टीमों ने जीत हासिल की।
पहला मैच में चौकाबाग क्लब व सेवनीखुर्द क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेवनीखुर्द क्लब ने 12 ओवर खेलते हुए 9 विकेट खोकर मात्र 73 रन बनाए। चौकाबाग क्लब ने आठ विकेट खोकर दस ओवरों में लक्ष्य को पा लिया। मैच दो विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच इंदल इलेवन टीला व चीरा क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चीरा क्लब ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर धुआंधार 179 रन बनाए। इसमें शोभाराम का मात्र 37 गेंदों में शानदार शतक रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदल इलेवन टीला की टीम 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई। चीरा क्लब ने 32 रन से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच स्वप्रिल एलेवन और चांदमारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। स्वप्रिल एलेवन ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए चांदमारी क्रिकेट क्लब ने भी खूब संघर्ष किया लेकिन 6 रन से हार गई और टीम ने 7 विकेट पर 116 रन ही बना पाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तीनों टीमों के खिलाड़ी दिनेश कुशवाहा, शोभाराम, प्रियांशु करौसिया को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर प्रकाश कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, श्रीकांत कुशवाहा, दीपक चौरसिया, अरस्तु उपाध्याय, राकेश कुशवाहा, सुजान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।