फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावनी में चौपाल लगाकर योजनाएं बताईं

Mon, 10 Aug 2015 12:07 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा रविवार को ग्राम भावनी में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान जन चौपाल आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन



साइकिल रैली को रूप सिंह यादव व फूलसिंह बस्तगुवां ने रवाना किया। इसके बाद ग्राम भावनी में जन चौपाल आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सचिव अनिल पाल ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों के हित में कार्य कर रही है। रूप सिंह ने कहा कि सपा सरकार की 108 व 102 एंबुलेंस की सुविधा गरीबों को काफी लाभकारी है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि लोहिया बसों की सुविधा, समग्र लोहिया आवास योजना व किसानों को मुआवजा आदि के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गरीब व असहाय लोगों के लिए काफी सुविधाएं दी जा रही हैं।

 किसानों और गरीबों का पैसा उनके हित में लगाया जा रहा है। इस दौरान लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया गया। रैली का समापन कैलगुवां में हुआ। इस मौके पर नईम खान, शत्रुघ्न यादव, रामप्रताप, पुष्पन यादव, बल्ली राजा भावनी, कल्लू राजा, पुष्पेंद्र यादव, गौरव तिवारी, रामस्वरूप यादव, कर्ण सिंह राजपूत, संजू यादव, टिंकल सर्राफ, रोहित राठौर, राजीव श्रीवास्तव, अशोक यादव, मुलायम दौलता, कृष्ण पाल राजा, जंडेल राजा भावनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें