संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 300 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले की ईडी जांच रविवार को भी जारी रही। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एलयूसीसी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के वादी को साक्ष्य और दस्तावेज भेजने को शमन भेजा है। वहीं, विवेचकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। ईडी ने 28 अक्तूबर को केस दर्ज किया था।
चिटफंड कंपनी एलयूसीसी का नेटवर्क ललितपुर सहित देश के आठ राज्यों और 22 जनपदों में फैला हुआ है। ललितपुर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। अब तक इस मामले में मुख्य संचालकों सहित 24 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल फरार है। पुलिस के मुताबिक वह दुबई में है। उस पर 50 हजार का इनाम भी है।
आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा और खाते से लेनदेन खंगालेगी ईडी: सूत्रों के अनुसार ईडी टीम प्रशासन से आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के साथ ही उनके खातों से लेनदेन भी खंगालेगी। इससे साफ हो जाएगा कि आरोपियों से किन-किन लोगों का लेन-देन रहा है।
क