ललितपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में शनिवार को दीपक सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा। बच्चों और अध्यापकों ने ‘एक दीप शहीदों के नाम’ प्रज्ज्वलित किया।
कला अनुदेशक यशोदा एवं शिक्षामित्र सुनीता के निर्देशन में बच्चों ने सहपाठियों को दीपोत्सव के महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका भी मिला। सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बच्चों को आतिशबाजी से होने वाले दुष्परिणामों को बताया। स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस टीम के बच्चों ने संकल्प लिया कि आतिशबाजी की जगह हरित दीपावली मनाएंगे। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीर सिंह, सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा, अल्पेश समाधिया, संतोष नरवरिया, अंजूलता वर्मा, प्रीति कुशवाहा, यशोदा, सुनीता, प्रमोद तिवारी, राजेश पटैरिया आदि मौजूद रहे।