फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों को क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है। स्टेडियम में लगभग 30 बच्चे सुबह और शाम के समय नियमित रूप से मैदान पर पसीना बहाकर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं। कोच अजरुद्दीन बच्चों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल के मार्गदर्शन में बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे कोच अजरूद्दीन ने बताया कि स्टेडियम में बच्चों को खेलों के नियमों, तकनीक और अभ्यास के महत्व की जानकारी दी जा रही है। बच्चों की क्षमता के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनकी कमियों को दूर करने पर जोर दे रहे हैं। नियमित अभ्यास के जरिए बच्चों के खेल कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां 8 साल से लेकर 20 वर्ष तक के बालक बालिकाएं प्रैक्टिस करतीं हैं। बच्चे पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। अभी स्टेडियम में नियमित व्यायाम, क्रिकेट मैच, बॉलीवॉल, एथलीट खेलों का अभ्यास चल रहा है। ताकि प्रशिक्षण से बच्चों को आगे चलकर जनपद के बाहर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें