फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने डांस, मेहंदी और स्केचिंग करना सीखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। प्रतिभा अभिभावक परिवार के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र में चल रहे समर कैंप का बुधवार देर शाम समापन हो गया। शिविर में प्रशिक्षण ले रहे 190 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष स्वाति जैन ने कहा कि इस शिविर में 75 बच्चों को डांस, 55 बच्चों को स्केचिंग, 35 बच्चों को ओरेगोमी और 25 बच्चों को मेहंदी लगाना सिखाया गया। उन्होंने प्रशिक्षण देने वाली बहनों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डांस टीचर नीतू जैन, स्नेहा जैन, प्रियांशी जैन सहित अन्य प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिविर में मंत्री अंशुल जैन, कोषाध्यक्ष मोनिका जैन, ब्रह्मचारिणी सविता, ब्रह्मचारिणी नीलम, ब्रह्मचारिणी सुरभि, नैंसी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें