ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई। एसडीएम महरौनी ने शनिवार को सर्वप्रथम ग्राम सुकाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरित की। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता को भी चेक किया।
एसडीएम ने मौके पर विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। साथ ही कक्षा आठ के छात्रों का शैक्षिक परीक्षण किया और छात्रों से प्रश्न पूछे, इस पर छात्रों द्वारा सही उत्तर देने पर प्रधानाध्यापक अरविंद नायक और एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र सिंह की सराहना की। इस मौके पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इसके बाद ग्राम सिलावन में ग्राम प्रधान व एसडीएम महरौनी के संयुक्त नेतृत्व में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरित की गई।
छात्रों ने ड्रेस पाकर खुशी जाहिर की और विद्यालय की मिड-डे मील व शिक्षण व्यवस्था देखकर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापकों की सराहना की। साथ ही ग्राम समोगर पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की मौजूदगी में ड्रेस वितरण कराई गई।