फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाल वैज्ञानिकों ने बनाए विज्ञान मॉडल, आनंद विमर्श रहे प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीजीआईसी में आयोजित हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, डीएम-एसपी ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्कूली बच्चोें में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जीजीआईसी में शुक्रवार को विज्ञान प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी आयोजित हुई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में डीएम-एसपी ने पहुंचकर मॉडलों का अवलोकन किया और छात्रों से बातचीत की।
प्रदर्शनी में जनपद के 67 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के 117 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उन्होंने अपने-अपने विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किए। प्रस्तुत मॉडल में पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, नदियों का शुद्धीकरण, यातायात नियंत्रण, जल संयंत्र, स्पेश शटल, रोबोटिक्स, उन्नत कृषि, सड़क सुरक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान सहित 22 उपविषयों पर आधारित मॉडल थे। प्रतियोगिता प्रदर्शनी में डीएम सत्यप्रकाश, एसपी मोहम्मद मुश्ताक और सीडीओ शेषनाथ सिंह पहुंचे और विज्ञान मॉडलों का अवलोकन करने के साथ छात्रों से उनके विषय में जानकारी ली। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आनंद विमर्श केंद्रीय विद्यालय ने पाया, जिनको पुरस्कार के रूप में 5000 हजार रुपये दिए गए। जबकि दूसरे स्थान पर अंशु राजपूत जीआईसी बार रहे, उन्हें तीन हजार रुपये दिए गए। जबकि तीसरे स्थान पर जीआईसी ललितपुर के अर्श रहे, उनको दो हजार रुपये का इनाम दिया गया। चतुर्थ स्थान हर्ष जीआईसी माताटीला और पांचवा स्थान अनुज व निशांत राजकीय हाई स्कूल दावनी को मिला। इनको 1000 रुपये का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने कहा कि बच्चों ने जो मॉडल बनाए हैं वे बहुत अच्छे हैं, बच्चों ने जो ज्ञान प्राप्त किया वे उसका प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास कम न होने दें, आप हर वो काम कर सकते हैं तो दूसरे कर सकते हैं। मेहनत कीजिए, सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्या जीजीआईसी अंजना वर्मा सहित विद्यालयों की शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दस छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि पुरस्कृत छात्र-छात्रओं के अतिरिक्त दस अन्य छात्र-छात्राएं भी मंडल स्तरीय प्रदर्शनी झांसी में प्रतिभाग करेंगी। इनमें विजय, रणवीर मदन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट, आर्यन पाल जीआईसी ललितपुर, आलोक और पवन पहलवान गुरुदीन इंटर कॉलेज ललितपुर, सृष्टि और अनुष्का जीजीआईसी तालबेहट, देव चौरसिया जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली, हर्षित किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राज तथा कृष्ण एवं इंटर कॉलेज ललितपुर, वसुंधरा दुबे जीजीआईसी ललितपुर, राधिका जीजीआईसी ललितपुर एवं पंकज सीबी गुप्ता महरौनी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें