फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक बनाने को इंस्पायर एवार्ड योजना

Sun, 12 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा हासिल कर रहे छात्र- छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान के मॉडल बनवाए जाएंगे। इंस्पायर अवार्ड योजनांतर्गत चयनित छात्र- छात्राओं को पांच हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई गई है, जिससे विज्ञान मॉडल तैयार कराने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजनांतर्गत बाल वैज्ञानिक तैयार किए जाते हैं। इसके अंतर्गत चयनित छात्र- छात्राओं को पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इस राशि से विज्ञान के मॉडल अध्यापकों की मदद से बनाए जाते हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजकीय, सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालयों के करीब छह सौ तीस छात्र-छात्राओं को योजनांतर्गत चुना गया है। चयनित छात्र- छात्राओं को चेक के माध्यम से धनराशि मुहैया कराई गई है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अमित शुक्ला का कहना है कि जुलाई माह में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखकर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से विज्ञान के मॉडल तैयार कराने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि जो विद्यार्थी विज्ञान के मॉडल तैयार नहीं करेगा, उनसे धनराशि की वसूली कर ली जाएगी। गत शैक्षिक सत्र में कई विद्यालयों के अनेक बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग नहीं किया था, इस बार ऐसा होने पर अफसरों के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें