शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला लेकर मोटरसाइकिलों से रेलवे स्टेशन तिराहे से जुलूस निकालकर घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, साथ ही शिवराज विरोधी नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर जिला संयोजक हरदयाल सिंह लोधी, रतीराम पटेल, बृजबिहारी उपाध्याय, अनूप ताम्रकार, रवि चौहान, कैलाश अग्रवाल, कैलाश नारायण, महेंद्र पाराशर, हरगोविंद सिंह लोधी, अनंतराम विश्वकर्मा, भगुंत सिंह, कोमल, शिशुपाल, राजा बाबू, रन्नू राय, हनीफ खान, बलीराम, विक्रम सिंह, लकी राजपूत आदि मौजूद रहे।