फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम झरावटा में खेत पर पिता को खाना देने गया किशोर ट्यूबवेल के तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया, परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर चार बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम झरावटा निवासी अर्पित कुशवाहा (13) पुत्र राजू कुशवाहा शनिवार की सुबह अपने पिता को खेत पर खाना देने गया था। वहां उसका पिता खेत में फूलों के पेड़ों में अपने ट्यूबवेल से पानी दे रहा था। खेत पर अर्पित ट्यूबवेल के पास पानी भरने गया और जमीन पर पड़े ट्यूबवेल के तारों में आ रहे करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। यह देख परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर के चाचा लखन ने बताया कि अर्पित चार बहनों में इकलौता भाई था और वह छठवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें