फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चे को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। कस्बा के लड़वारी रोड़ स्थित सहरिया बस्ती में सोमवार की सुबह पुराने टूटे-फूटे मकान के पास कंचे खेलते समय 12 वर्षीय समीर सहरिया को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि समीर अन्य बच्चों के साथ एक पुराने टूटे-फूटे मकान के पास कंचे खेल रहा था। इसी दौरान उसने पुरानी छत्तियों के बीच हाथ नीचे किया, तभी छत्तियों में छिपे सांप ने उसकी उंगली में डस लिया। समीर ने इसकी जानकारी पास में रहने वाले अपने ताऊ को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पत्थर की छत्तियों के बीच से सांप को बाहर निकालकर मार दिया। कुछ लोग समीर को देवस्थान पर झाड़फूंक कराने ले जाने की बात कहने लगे। लेकिन अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद परिजन समीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार ले गए, यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत में इलाज के बाद सुधार बताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से पड़ी इन पुरानी पत्थर छत्तियों के बीच पहले भी कई बार सांप निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें