फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक की निगरानी कड़ी

Mon, 28 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक की निगरानी कड़ी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 ललितपुर-छतरपुर रेलवे ट्रैक की 1100 चाबियां निकलने के बाद सतर्क रेलवे ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। आरपीएफ और इंजीनियरिंग स्टाफ को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


छह दिन पूर्व छतरपुर से  ललितपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग करने के दौरान  रेलवे कर्मियों को पटरियों की कई किलोमीटर तक चाबियां गायब  मिली थीं, जिसकी जानकारी मिलने पर मंडलीय अधिकारियों ने पूरी जानकारी तलब की  थी।

जांच के दौरान ललितपुर से छतरपुर के बीच रेल ट्रैक की 1100 चाबियां  निकलने की बात सामने आई थी, जिससे रेलवे में हड़कंप की स्थिति है। इसकी जांच आरपीएफ महोबा और झांसी क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन


रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के साथ ही ललितपुर से छतरपुर रेलवे  ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। ललितपुर से छतरपुर रेलवे  स्टेशन के मध्य आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग स्टाफ को अधिक सतर्कता के साथ  रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।  

ऐसे में अब आरपीएफ और इंजीनियरिंग स्टाफ अधिक कर्मियों के साथ ज्यादा  पेट्रोलिंग करेगा। 

पहले भी निकली थीं सैकड़ों चाबियां
ललितपुर।  ललितपुर से टीकमगढ़ के मध्य रेलवे ट्रैक की चाबियां निकलने की यह पहली  घटना नहीं है। इससे पूर्व भी उक्त रेल ट्रैक पर सैकड़ों की संख्या में रेल  पटरियों की चाबियां गायब हो गई थीं। लेकिन रेलवे स्टाफ की सुस्ती व  पेट्रोलिंग में कमी के चलते दूसरी बार पटरियों की चाबियां निकलने की  घटना घटित हुई है। 

ललितपुर-छतरपुर रेल ट्रैक से चाबियां निकलने की जानकारी के बाद रेल ट्रैक पर सुरक्षा के चलते पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके लिए आरपीएफ व इंजीनियरिंग स्टाफ अब पहले से अधिक पेट्रोलिंग कर पटरियों की स्थिति जांचेंगे।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें