फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग में वसूले डेढ़ लाख

Mon, 10 Aug 2015 12:12 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। जिले में चल रहे बिजली चेकिंग अभियान के अंतर्गत महरौनी नगर में बानपुर चौराहा क्षेत्र में बिजली की चेकिंग की गई। इस दौरान 35 घरों में विद्युत चेकिंग की गई तथा डेढ़ लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन



विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रेम प्रकाश सविता के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बानपुर चौराहा टीकमगढ़ रोड पर चलाए गए अभियान के दौरान पांच नए विद्युत मीटर लगाए गए, जबकि चार पुराने मीटरों को बदला गया। लगभग 90 हजार रुपए के बकाएदारों के छह विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। अभियान में लगभग 35 घरों में बिजली चेकिंग की गई। इस दौरान डेढ लाख रुपए राजस्व वसूली की गई। इस मौके पर अंसार अली, विनय मिश्रा, गौरव दुबे, जग्गू, दीपू आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें