फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लंबी कूद में चरण, दौड़ में राज प्रताप व संजना रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सौजना (ललितपुर)। गौना के महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लंबीकूद में चरण और बालक वर्ग के दौड़ में राज प्रताप व बालिका में संजना अव्वल रहीं।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक विशाल मिश्रा और साहब राजा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में एक की जीत होती है जबकि दूसरे को पराजय का सामना करना पड़ता है। शुरुआत वॉलीबॉल मुकाबले से हुई। गौना की टीम विजेता और कुसमाड़ उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की कबड्डी में कुसमाड़ ने जीत हासिल की जबकि गौना की टीम उप विजेता रही। रस्साकशी बालिका वर्ग में भी कुसमाड़ की टीम विजेता और गौना की उपविजेता रही। लंबीकूद में चरण प्रथम, राज द्वितीय और सुरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राज प्रताप प्रथम, गौरव द्वितीय और आशु जैन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग में संजना प्रथम, मनीषा द्वितीय, गायत्री तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नवल सिंह राजपूत, रामनाथ रजक, आनंद राजा, मोहन राज, सुनील, लखन, काशीराम, निधि मिश्रा, बबली, रामबाई आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जैन ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें