ललितपुर। बिजली विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली घरों में तैनात तीन अवर अभियंताओं के स्थानांतरण अन्य जनपद कर दिए गए हैं। जबकि अन्य जनपदों से दो अवर अभियंताओं को ललितपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है।
जनपद में बिजली विभाग के अंतर्गत 12 विद्युत सब स्टेशनों पर विद्युत संबंधी कार्यों के लिए नौ अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। इसमें तालबेहट स्थित सब स्टेशन पर दो अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार व मोहित कुमार, बांसी सब स्टेशन के लिए संजीव प्रभाकर, बाईपास सब स्टेशन पर रमेश यादव, महरौनी में चंद्रप्रकाश, सोजना में एसपी सिंह, मड़ावरा में रामकुमार और ललितपुर में पंकज मौर्य व जितेंद्र चौरसिया से कार्य लिया जा रहा था। लेकिन बुधवार को जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत सब स्टेशनों पर तैनात तीन अवर अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता झांसी संदीप अग्रवाल के आदेश पर अन्य जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता उक्त आदेश के तहत तालबेहट सब स्टेशन के अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार को मोंठ बिजली घर, सौजना जो अब वर्तमान में महरौनी में तैनता अवर अभियंता रामकुमार को टहरौली और बांसी के अवर अभियंता संजीव प्रभाकर को चिरगांव स्थानांरित किया गया है। जनपद में पहले से ही तीन सब स्टेशनों पर अवर अभियंताओं की कमी चल रही है। लेकिन अब यह स्थानांतरित होने से जनपद में बिजली विभाग में अब चार अभियंताओं की कमी हो जाएगी।
इसका कारण यह है कि तीन अवर अभियंताओं के स्थानांतरण होने के बाद ललितपुर बिजली विभाग को अन्य जनपदों के अंतर्गत गुरसरांय से अवर अभियंता राजकुमार को सोजना भेजा जाएगा और मोंठ के बिजली घर से सुरेंद्र सिंह को बांसी बिजली में यानि जनपद के तीन अभियंताओं को अन्य जनपद स्थानांतरित होने के बाद अधीक्षण अभियंता द्वारा मात्र दो अवर अभियंताओं को ललितपुर भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में मात्र आठ अवर अभियंताओं के भरोसे ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है, जबकि ललितपुर के एक अवर अभियंता जितेंद्र चौरसिया अब समय बिना बताए छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में फिलहाल जनपद में बिजली विभाग के राजस्व, विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए आठ अवर अभियंताओं से ही कार्य लिया जा रहा है।