फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि रेलवे की जमीन निकली, तो दस हजार की आबादी हो जाएगी बेघर

विज्ञापन
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास से चंडीमंदिर क्षेत्र व आसपास का नक्शा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे ने शहर के नई बस्ती स्थित चंडी मंदिर क्षेत्र के रिहायशी इलाके में अपनी जमीन बताते हुए नापजोख कराई है। यदि यहां रेलवे की जमीन निकलती है तो करीब 200 से अधिक घरों में रहने वाली लगभग 10 हजार की आबादी बेघर हो जाएगी। रेलवे ने सन 1895 के नक्श्ेा के अनुसार देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास से चंडी मंदिर क्षेत्र और इसके आसपास लगभग 121.91 एकड़ जमीन पर दावा किया है। वहीं, रेलवे ने यहां चल रहे निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बीते 10 दिन पूर्व रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास से नई बस्ती के चंडी मंदिर क्षेत्र में अपनी 121.91 एकड़ जमीन होने का दावा किया गया था। अधिकारियों ने वहां स्थानीय प्रशासन की मदद से जमीन की नापजोख भी कराई है। यहां जमीन पर कुछ निजी दुकानों का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जहां रेलवे ने उसे अपनी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके चलते विवाद की स्थिति भी बन गई और निर्माण करने वालों ने जमीन खुद की होने का दावा किया।
इस पर रेलवे के अधिकारियों ने दावा किया कि जमीन रेलवे की है। उन्होंने वर्ष 1895 का नक्शा दिखाकर जिला प्रशासन से राजस्व अधिकारियों के माध्यम से उनकी जमीन खोजने की बात कही, जिस पर जिला प्रशासन की अनुमति से राजस्व अधिकारियों द्वारा रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में चंडी मंदिर क्षेत्र में नापजोख की गई, हालांकि अभी नापजोख पूरी नहीं हो सकी है। रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों से चंडी मंदिर क्षेत्र में कुल 1425 फुट अंदर तक और मरघट की ओर लगभग 121.91 एकड़ जमीन का दावा किया जा रहा है। रेलवे की इस नापजोख से स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

--------------------
वर्षों पूर्व रजिस्ट्री कराकर बनाए गए सैकड़ों मकान
चंडी मंदिर क्षेत्र में वर्षों पूर्व से स्थित प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने के बाद यहां सैकड़ों की संख्या में मकानों का निर्माण हो चुका है और जिस क्षेत्र में रेलवे अपनी जमीन का दावा कर रहा है, वहां लगभग 200-250 मकान बन चुके हैं और इन मकानों में लगभग 10 हजार की आबादी रह रही है।
विज्ञापन

------------------
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रेलवे की जमीन की डिमार्किंग कराई जा रही है, जो राजस्व स्थानीय राजस्व विभाग के सहयोग से कराई जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे।

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ने जमीन पर की तार फैंसी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें