फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समेत आधा दर्जन ट्रेनें रद्द

Mon, 22 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जाट आंदोलन का असर अब कम स्टापेज वाली ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी वाली सुपरफास्ट ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। रविवार को दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द हो गईं। 
विज्ञापन


रविवार को अप और डाउन ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों पर आंदोलन का असर दिखाई दिया। रविवार को रद्द की जाने वाली ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई, जिसकी वजह से यात्रियों को दूसरी ट्रेन के इंतजार में भटकना पड़ा। घंटों के इंतजार के बाद दूसरी ट्रेनों से बिना रिजर्वेशन के ही यात्रा करना पड़ी।

ऐसे में जहां उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, वहीं असुविधा पूर्ण यात्रा भी करनी पड़ रही है। बहुत से यात्रियों को अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा रविवार को भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस अचानक रद्द कर दी गई। वहीं, भोपाल की ओर जाने वाली 12138 अप और 12137 डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस, जम्मूतवी की ओर जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस, अमृतसर की ओर जाने वाली 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस और जबलपुर से निजामुद्दीन को जाने वाली 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।

गत दिवस शनिवार को तो झेलम एक्सप्रेस की जगह नई दिल्ली से पुणे के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन जाट आरक्षण आंदोलन और बढ़ने पर रविवार को कोई भी विशेष ट्रेन नहीं चलाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें