फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य व केंद्र सरकार कर रहीं जनता को गुमराह

Wed, 15 Jun 2016 12:54 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जागरूकता शिविर में देश व प्रदेश की सरकार निशाने पर रही। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां प्रदेश सरकार किसानों की आत्महत्याओं की अनदेखी कर दुबारा सत्ता में काबिज होने की तैयारी में जुटी है, वहीं केंद्र सरकार जनसूचना अधिकार अधिनियम के पर कतरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दोनों सरकारों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुपर मार्केट स्थित प्रेस क्लब में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। केंद्र सरकार जन सूचना के अधिकार की स्वायत्ता समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता समाप्त कर समाजवादी पेंशन का झुनझुना पकड़ा दिया है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी उमेश तंवर ने कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिली है, वहीं आम आदमी को उनके अधिकारी प्राप्त हुए हैं। लेकिन, केंद्र सरकार इस अधिनियम की स्वायत्तता समाप्त करने पर आमादा है। कार्यक्रम को विपिन यादव व करिश्मा ठाकुर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, जहीर खान, उवेश खान, प्रेम नामदेव, रामनरेश दुबे, शुभम रिछारिया, मोंटी शुक्ला, अरुण पुरोहित, शुभम शुक्ला, सुमित जायसवाल, संजय जाटव उपस्थित रहे। संचालन अंकित यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें