फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति में प्रवक्ता किए नजरअंदाज

Sun, 05 Mar 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति में प्रवक्ता किए नजरअंदाज - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रवक्ताओं को केंद्र व्यवस्थापक बनाने में तरजीह नहीं दी गई है। इसके विपरीत सहायक अध्यापकों को केंद्र व्यवस्थापक बना दिया गया है। कुछ केंद्रों पर इनको अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किया गया है। इसके कारण कई प्रवक्ताओं में असंतोष है।
विज्ञापन

जिले में 35,937 परीक्षार्थियों को बैठने के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल संस्थागत में 12,360 बालक,  8616 बालिका, 786 व्यक्तिगत बालक, 433 बालिका पंजीकृत हैं। वहीं, इंटरमीडिएट संस्थागत में 6968 बालक, 5996 बालिका, व्यक्तिगत में 395 बालक व 778 बालिकाएं परीक्षा में बैठ रही हैं। इस साल दो नवीन केंद्र बनाए गए हैं। 
परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही केंद्रवार केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। इसमें अफसरों की मनमानी उजागर हो रही है। कई प्रवक्ताओं को नजरअंदाज करते हुए सहायक अध्यापकों को केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बना दिया गया है। इंटरमीडिएट कालेज बांसी में सहायक अध्यापक गनपत अहिरवार, जीआईसी में सहायक अध्यापक संजीव कुमार वर्मा, जीआईसी बार में रामसिंह शाक्यवार, पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कालेज बनयाना में सहायक अध्यापक संजीव कुमार वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसी तरह श्री दि. जैन सुधासागर बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापक अरविंद कुमार नामदेव, दीवान प्रताप सिंह इंटर कालेज में सहायक अध्यापक महेशचंद्र स्वर्णकार, सरस्वती विद्या मंदिर पाली में सहायक अध्यापक विनोद कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी में सहायक अध्यापक घनश्याम बिंद, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज अजीतापुरा में सहायक अध्यापक गोपालदास रजक, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल सौजना में सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह बुंदेला, एसडीएस कान्वेंट इंटर कालेज में सहायक अध्यापक इमरतलाल, श्री महावीर इंटर कालेज पाली में सहायक अध्यापक हरप्रसाद सिंह, मां शारदा बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापक संजय कुमार मिश्र अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं।      
विज्ञापन


इतने हैं प्रवक्ता      
राजकीय इंटर कालेजों में कार्यरत 12 प्रवक्ता, सहायक प्राप्त कालेजों में 33 प्रवक्ता, 10 प्रधानाध्यापक, 30 एलटी ग्रेड शिक्षक हैं। इस प्रकार जिले में कुल 85 शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों की संख्या 42 रखी गई है। इसके बाद भी सहायक अध्यापकों को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है जो चर्चा का विषय बन गया है।       
  
नियंत्रण कक्ष गठित      
नकल पर नजर रखने को डीआईओएस कार्यालय में नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है। इसमें प्रवक्ता संजीव कुमार शुक्ला, अमित शुक्ला, वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार यादव, परिचारक साटूराम, लल्लूराम गुप्ता तैनात किए गए हैं।      
विज्ञापन

     
सहायक अध्यापक वेतन भोगी हैं, इसलिए उन्हें केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।      
डा. आरपी वर्मा,      
डीआईओएस ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें