फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

Tue, 09 Feb 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ का सोमवार को मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा के बाद सामूहिक पूजन किया।
विज्ञापन


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 108 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया गया। इसके अलावा श्री आदिनाथ मंदिर नईबस्ती में भगवान का कलशाभिषेक किया गया। सायंकाल भगवान आदिनाथ की स्तुति एवं भक्तांबर पाठ हुआ।

ब्रह्मचारी मनोज भैया के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में कुशलचंद जैन, महेंद्र मिठया, विनोद कामरा, सनत जैन, निहालचंद जैन, अनुराग जैन शैलू, अजय जैन, अनूप सतभैया, मनीष समैया और देवेंद्र जैन ने पुण्यार्जन किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भक्तांबरजी का अखंड पाठ किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पंचायत के महामंत्री डा. अक्षय टैंडेया, मुकेश सराफ, वीरेंद्र जैन, सुधीर जैन, जिनेंद्र जैन, पूर्व प्राचार्य अजय जैन, देवकुमार चौधरी, मुकेश भाईजी, राजकुमार जैन, विवेक जैन, आनंद जैन, काशीराम बिलौआ व हिमांशु जैन आदि मौजूद रहे।

उधर, आदिनाथ मंदिर में ब्रह्मचारी विजय जैन, राजकुमार जैन, बाबूलाल बरया, वीरेंद्र सिंघई, गोकुलचंद सरोज, शुभेंदु जैन, जितेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन आदि मौजूद रहे। जैन नया मंदिर में आदिनाथ भगवान का कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों ने निर्वाण लाडू चढाया।

इस मौके पर ब्रह्मचारी पुष्पेंद्र जैन, कंछेदी लाल सिंघई, मनोज जैन, अनिल अलया, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, मनोज जैन, कल्यान चंद, सुनील जैन व शिखरचंद जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें