फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में फैशनेबल नंबर प्लेट का क्रेज

Tue, 09 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर फैशनेबल नंबर प्लेट लगाने का चलन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि वाहनों पर नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर लिखने पर अर्थदंड होने के बाद भी वाहन सड़कों पर बेखौफ होकर फर्राटा भर रहे हें। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे उनके हौसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन


परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों के रजिस्ट्रेशन करने के बाद सीरीज के अनुसार नंबर जारी किए जाते हैैं। नियम है कि वाहनों पर इस तरह से नंबर लिखे जाने चाहिए कि नंबर दूर से स्पष्ट दिखाई दे। लेकिन, जनपद में चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर नंबर प्लेट फैशनेबल दिखाने के चक्कर में नंबरों से छेड़छाड़ कर लिखा जा रहा है।

सड़कों पर ऐसे वाहन अक्सर फर्राटा मारते हुए नजर आ जाते हैँ, जिनकी नंबर प्लेट रंगीन होगी अथवा नंबर प्लेट पर पहला अंक छोटा लिखा होगा, जबकि बाकी तीन अंक बड़े व आकर्षक तरीके से लिखे होंगे। नियमानुुसार वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर लगी प्लेटों पर नंबर लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन, वाहनों के आगे वाली नंबर प्लेट पर नंबर तो नजर नहीं आएगा, बल्कि किसी पद विशेष, कोई फिल्मी टाईटल या फिर अन्य प्रकार से विशेषता इंगित करने वाला टाइटल नजर आएगा।

बहुत से वाहनों पर चमकदार नंबर प्लेट लगी होती है, जिसके नंबर काफी नजदीक से भी नजर नहीं आते हैं। बहुत से वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर काफी छोटे और नंबर के साथ ही कोई बड़ा टाइटल लिखा पाया जा रहा है।

परिवहन अधिनियम के अंतर्गत ऐसे वाहनों की नंबर प्लेट पर खुरदरे नंबर लिखा होना, छोटे नंबर लिखे होना या फिर वाहनों पर नंबरों की जगह अन्य किसी विशेष इंगित टाइटल लिखे जाने पर अर्थदंड का प्रावधान है, लेकिन विभाग की नरमी का लाभ उठाते हुए जनपद में फैशनेबल नंबर प्लेट वाले वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा बहुत से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामलों में बरामद अधिकांश वाहनों के नंबरों से छेड़छाड कर बारदातों को अंजाम देना पाया गया है। इस प्रकार नंबर प्लेटों में मनमर्जी का खेल खूब चल रहा है, जो परिवहन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।

नंबरों से छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों, बिना नंबर वाले या फिर नंबर की जगह अन्य  टाइटल लिखे वाहनों के खिलाफ मंगलवार से अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के दौरान यदि ऐसे वाहन मिलते हैं तो उनके खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत चार हजार रुपए तक का जुर्माना  लगाया जाएगा।  
विज्ञापन

- सोमलता यादव,
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें