फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोड रेस्टोरेशन के तहत कराया सीसी निर्माण, पाइपलाइन को खोदी गई थीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए एडीएम के निरीक्ष्ण के बाद अब जल निगम शहरी द्वारा मोहल्ला लेड़ियापुरा में रोड रेस्टोरेशन का कार्य और टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में पाइपलाइन डालने को खोदी गईं सड़काें की मरम्मतीकरण का काम अब जलनिगम ने शुरू कर दिया है। यहां चार माह से अधिक समय से लोग परेशान हो रहे थे। इसके चलते मोहल्लेवासी आए दिन जिलाधिकारी को शिकायत कर रहे थे। इस पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्रा ने मोहल्ला लेड़ियापुरा में शिकायतों को देखते हुए जलनिगम द्वारा खोदी गई सड़कों का निरीक्षण किया था। एडीएम के निर्देश के बाद अब जलनिगम शहरी द्वारा रविवार को लेड़ियापुरा मेन रोड पर 70 मीटर सीसी निर्माण कराया गया। इसके साथ ही यहां टोरिया गैप पर 11 मीटर सीसी का निर्माण किया गया, जबकि लेड़िया टंकी के पास 40 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया गया। जबकि इलाइट लेखपाल कॉलोनी लाइन 150 एमएम चालीस मीटर तक काम किया गया और दो गैप को बंद किया गया। इसके साथ ही वार्ड 14 में पुलिया टॉप लेबल को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें