फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीबीसी व बॉयोकेमिस्ट्री मशीन मिली खराब, ऑनलाइन पर्चा बनना भी नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में अनदेखी के चलते दम तोड़ रहीं स्वास्थ्य सेवांए, निरीक्षण में संयुक्त निदेशक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-सिलावन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं होने के बाद भी अनदेखी करने पर संयुक्त निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सात दिन में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
शनिवार को संयुक्त निदेशक डॉ. आरके सोनी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद दवाइयों की उपलब्धता व वितरण और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्होंने दवा वितरण कक्ष को देखा और महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग खिड़की के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला शौचालय में बाल्टी व मग नहीं पाया गया। इसके बाद, पैथोलॉजी में पहुंचे। यहां पर अलग-अलग जांच होती पाई गई। इस पर एक साथ ही लैब का संचालन करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने कहा रजिस्ट्रेशन व सैंपल को अलग-अलग करें। सीबीसी और बायोकेमेस्ट्री मशीन न चलने पर नाराजगी जताते हुए जल्द संचालित कराकर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ओपीडी में टॉर्च, बीपी मशीन, थर्मामीटर, फुट स्टैंड नहीं पाए गए। आठ कंप्यूटर होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू नहीं मिली। यही नहीं, पंखे खराब मिले तो दांत मशीन भी कंडम मिली। उन्होंने जल्द समस्याओं को दूर कर सुविधाएं देने के लिए कहा। इस दौरान, एनएचएम के मंडल प्रमुख आनंद चौबे, डीपीएम डाॅ. रजिया, एआरओ अविनाश बाजपेयी, एडीआरओ सुनील श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी अवधेश यादव, चिकित्साधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह, डाॅ. एमपी सिंह, डाॅ. राजेंद्र भूषण पटेरिया व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें