पकड़े गये ट्रैक्टर के साथ मौजूद मंडी सचिव व स्टाफ
- फोटो : LALITPUR
महरौनी ( ललितपुर)। शनिवार को महरौनी कृषि उपज मंडी समिति ने व्यापारी के अनाज से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच पड़ताल की। इस दौरान अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर व्यापारी से 26342 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन की वजह से कृषि कानून वापस ले लिए हैं। इस पर मंडियों को पुराने अधिकार पुन: से प्राप्त हो चुके हैं।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारती के निर्देशन में मंडी समिति ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मड़ावरा निवासी एक गल्ला व्यापारी का अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ललितपुर की ओर जाते समय पकड़ लिया । ट्रैक्टर-ट्रॉली के पकडे़ जाने पर वाहन चालक से अनाज संबंधी प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर उपजिलाधिकारी ने 26342 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले। बताया गया कि महरौनी मंडी समिति के सचिव जीके तिवारी ने एक सप्ताह में 55571 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूल कर राजस्व बढ़ोत्तरी की है।