फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से कैश हैंडलिंग वसूला रहा मड़ावरा का बैंक

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम को ज्ञापन देते जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने लीड बैंक मैनेजर से मुलाकात कर पंजाब नेशनल बैंक शाखा मड़ावरा द्वारा कैश हैंडलिंग के चार्ज के नाम पर लिए जा रहे शुल्क को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता महेंद्र जैन मयूर ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मड़ावरा द्वारा एक लाख रुपये से अधिक की निकासी पर 0.2 प्रतिशत कैश हैंडलिंग चार्ज और 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। मड़ावरा के गल्ला व्यापारी भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त एपीएमसी कानून के तहत बिक्री करने वाले किसानों से नकद भुगतान प्राप्त करते हैं। वित्त मंत्री ने बैंक से एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी करने पर 0.2 प्रतिशत टीडीएस की व्यवस्था लागू की थी, जिसका विरोध होने पर व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। लेकिन, पीएनबी द्वारा कैश हैंडलिंग के रूप में 0.2 प्रतिशत व 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि उपर्युक्त कैश हैंडलिंग चार्ज को वापस नहीं लिया गया तो भविष्य में किसानों को उनकी उपज का कम भुगतान प्राप्त हो सकता है या उपज का नकद भुगतान करने वाले किसानों से भी शुल्क वसूल किया जा सकता है। इससे गल्ला व्यापारियों और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बैंक द्वारा कैश हैंडलिंग चार्ज वसूला जाना न्यायसंगत नहीं है। इसे समाप्त किया जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन अंचल, महेंद्र सतभैया, प्रीतम सर्राफ, लखन अग्रवाल, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक अनौरा, आनंद जैन, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी, विनय जैन, नवीन सिंघई, सनत जैन, अरविंद जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन, पंकज बिरधा, राजीव सुडे़ले, दीपक सोनी, संजय खन्ना, आलोक मयूर, अंकित सतभैया, इमरान खान, राजकुमार पटेल, राजेंद्र जैन, अरविंद जैन, संतोष साहू, हरीश सिंघई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें