कैप्सन - खदरी में लगा खराब ट्रांसफार्मर
- फोटो : TALDEHATE
बिजरौठा/ तालबेहट। मजरा खदरी में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस समय क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। किसान फसल की सिंचाई कर रहे हैं। फसलों में पानी देने के लिए किसानों की मोटरें तीन दिन से ठप पड़ी है। क्योंकि, मजरा खदरी में लगा ट्रांसफार्मर खराब है। इस कारण आसपास के लोग विद्युत संकट का सामना कर रहे है। किसानों ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से वह फसलों मेेें पानी नहीं दे पा रहे है। खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बिजली विभाग के अवर अभियंता विनय साहू का कहना है कि उन्हें इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। जल्द ही ट्रांसफार्मर सही करा दिया जाएगा।